Sunday, November 15, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

आस्था और सेवा भाव के साथ मनाया गया छठ महापर्व, देवरहा बाबा सेवा समिति ने किया छठ व्रतियों में काफी वितरण

kamrun nisha

आस्था और सेवा भाव के साथ मनाया गया छठ महापर्व, देवरहा बाबा सेवा समिति ने किया छठ व्रतियों में काफी वितरण

बैकुंठपुर। लोक आस्था के महापर्व सूर्य उपासना छठ पूजा के पावन अवसर पर देवरहा बाबा सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव के साथ छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच काफी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैयालाल राजवाड़े जी का समिति के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक जी ने छठ घाट पर पहुंचकर छठ व्रतियों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय का भी समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह और सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। देवरहा बाबा सेवा समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करना है।

देवरहा बाबा सेवा समिति ने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।

जय छठी मैया!
जय सूर्य देव!