Friday, October 2, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया

kamrun nisha

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया

बैकुंठपुर कोरिया/ 2 अक्टूबर को हम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हैं। यह दिन न केवल भारत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह विश्व स्तर पर भी शांति और अहिंसा का प्रतीक है।
कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता:- देश की आजादी के महानायकों को याद करते हुए कहा की महात्मा गांधी का जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, सत्य और अहिंसा से विजय प्राप्त की जा सकती है। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं।
गांधी जयंती पर हम सभी उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दें। तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा जीवन, कर्तव्यनिष्ठा, और ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी हमें देश सेवा और सशक्तिकरण की प्रेरणा देता है। उनका सरल, सहज जीवन सदैव हम सभी को मां भारती की सेवा में समर्पित रहने की शिक्षा प्रदान करता रहेगा।
इस दिन को मनाते हुए हमें उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। आइए, हम सब मिलकर शांति, सहिष्णुता और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ें, ताकि हम उनके सपनों के भारत का निर्माण कर सकें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ मुख्तार अहमद ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े , अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, कृष कुमार राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह,रियाजउद्दीन, राजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, यूसुफ इराकी,रवि राजवाड़े संगीता राजवाड़े, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, अंकित गुप्ता, मनीष सिंह, धीरज शिवहरे, साहेब सिंह काकू, संत कुमार राजवाड़े, एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *