Monday, November 16, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष और समाज सेवक अशोक जायसवाल ने किया चाय एवं बिस्कुट का वितरण किए l

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष और समाज सेवक अशोक जायसवाल ने किया चाय एवं बिस्कुट का वितरण किए l

बैकुंठपुर/लोक आस्था,सूर्य उपासना एवं छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष और समाज सेवक अशोक जायसवाल के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा,समर्पण और सामाजिक सद्भाव की सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छठ घाट पर आए हुए श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को चाय एवं बिस्कुट का खुद अपने हाथों से श्रद्धालुओं को वितरण किए l

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष और समाज सेवक अशोक जायसवाल ने छठ घाट का भ्रमण कर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात किए,और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दिए l

उत्साह,श्रद्धा और सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की।उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता,आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू,नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव लल्ला,पार्षद अंकित गुप्ता लवी,दीनू जायसवाल,जनक गुप्ता,लाल दास महंत,सहित दिनेश राजवाड़े,शामिल रहे l

सेवा ही संकल्प,समाज ही परिवार।