Monday, October 26, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

कलेक्टर कोरिया की पहल बैकुंठपुर के लिए बहुत बड़ी सौगात- देवेन्द्र तिवारी सड़क चौड़ीकरण देगा बैकुंठपुर को नया स्वरूप

kamrun nisha

जिला कोरिया पूर्व जिपं सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कलेक्टर कोरिया द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए बनाई गई कमेटी का स्वागत किया है। उन्होंने इसे बैकुंठपुर शहर के विकास के लिए बड़ी शुरुआत बताया है। इस मुहिम को चलाने के लिए युवा शक्ति की जमकर सराहना करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि शहर के युवा वर्ग ने अपनी एकता और विकास के लिए समर्पण भावना से इस अभियान से सभी राजनीतिक दलों, व्यापारी संगठनों, समाजसेवी संगठनों, आमजन, अधिकारी गण को एक सूत्र में पिरोया है जिसका परिणाम आज कमेटी गठन के रूप में दिख रहा है। अब शहर के सभी सम्मानित नागरिक बंधुओं को आगे आकर समन्वय स्थापित कर सड़क चौड़ीकरण का समर्थन करना चाहिए।
युवा वर्ग सहित सभी नेतागण एवं जिला प्रशासन का पहल स्वागत योग्य है।