कोरिया जिले में 9 नवबंर से कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन फिर से प्रारंभ होगा व्यक्तिगत रूप से मिलकर नागरिक दे सकेंगे अपने आवेदन
kamrun nisha
कोरिया 08 नवंबर 2021/ कोरिया जिले में 9 नवबंर मंगलवार से कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने बताया कि इसके माध्यम से कोरिया जिले के नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं और अपना आवेदन दे सकते हैं। कलेक्टर जनदर्शन नियमित रूप से हर मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित होगा।
जिला प्रशासन के अधिकारियों के समय-सीमा की बैठक के उपरांत दोपहर एक बजे से जनदर्शन शुरू होगा। नागरिकों से अपील कि गई है कि वे कलेक्टर जनदर्शन में कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा की दृष्टि से ऐहतियात मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

