छठ पूजा भक्ति भाव से परिपूर्ण होकर घाटो पर अर्ध्य देने पहुॅचेगें। उगते सूर्य को अर्घ्य देने की रीति तो कई व्रतों और त्योहारों में है लेकिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा आमतौर पर केवल छठ व्रत में है।

kamrun nisha

नियमो के उलट डूबते सूरत को अर्घ्य दे लोग मागेंगे, परिवार की सुख-सौभाग्य और समृद्धि……

छइ पर आज शाम पहली अर्घ्य दे आस्थावान लोग अनी सुख समृद्धि और सौभाग्य का आर्षिवाद मागेंगे। इसके लिए बैकुन्ठपुर और चरचा के विभिन्न घाटो में अतिंम तैयारी कर ली गई है। बुद्धवार की शाम लोग अपने आराध्य से आर्षिवाद से कामना के लिए भक्ति भाव से परिपूर्ण होकर घाटो पर अर्ध्य देने पहुॅचेगें। उगते सूर्य को अर्घ्य देने की रीति तो कई व्रतों और त्योहारों में है लेकिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा आमतौर पर केवल छठ व्रत में है। मान्यता है कि सुबह के वक्त सूर्य की आराधना से सेहत बेहतर होती है दोपहर में सूर्य की आराधना से नाम और यश बढ़ता है शाम के समय सूर्य की आराधना से जीवन में संपन्नता आती है।

बैकुंठपुर गढेलपारा श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह समाज सेविका के द्वारा कठिन व्रत छठ मैया की सूर्य देव को अर्घ्य समर्पित करते हुए समिति प्रबंधक प्रभाकर सिंह के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को सेवाश्रमदाम करते हुए छठ मैया के भक्तों का अटूट प्रेम दिखाई दे रहा है

मान्यता है कि हिंदुओं के ज्यादातर त्योहार में आमतौर पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है लेकिन छठ में ही डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। धर्म के जानकारो की माने तो पुराणों में सप्तमी तिथि का स्वामी सूर्य को माना गया है इसलिए सप्तमी तिथि को सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत पूर्ण होता है। इस व्रत का आरंभ षष्ठी तिथि को होता है जिसमे भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन षष्ठी मैय्या की पूजा होती है इसलिए इसे छठ व्रत के नाम से जाना जाता है।

इसलिए देते हैं डूबते सूर्य को अर्घ्य

धर्म के जानकारो के अनुसार, सूर्य को सुबह के वक्त अर्घ्य देने से स्वास्थ्य सही रहता है और दोपहर में नाम और यश बढ़ता है। वहीं शाम के समय अर्घ्य देने से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। माना जाता है कि भगवान सूर्य शाम के वक्त अपनी दूसरी पत्नी प्रत्युषा के साथ रहते हैं और प्रसन्न भाव में रहते हैं जिससे इस समय व्रत रखकर अर्घ्य देने से सुख-सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

बैकुंठपुर रामपुर कॉलोनी छठ घाट नदी मैं डूबते हुए सूरज को अर्घ्य समर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रेखा सिंह पति शिव कुमार सिंह

सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ

माना जाता है कि शाम के वक्त सूर्य को अर्घ्य देने से कानूनी मामले और मुकदमे में फंसे लोगों को फायदा होता है। साथ में जो छात्र बार-बार परिक्षा में असफल रहता है और जिन्हें पेट की समस्या लगातार बनी रहती है, उन्हें शाम के समय सूर्य को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। सूर्यदेव को अर्घ्य देने से जीवन में सामाजिक, मानसिक और आर्थिक सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

चर्चा छठ घाट का नजारा देखने लायक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा छठ पूजा में आए हुए भक्तों को पूजा हेतु गन्ने का वितरण किया गया श्रमदान किया गया अरुण जयसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह धर्म बत्ती राजवाड़े मंजू जुलानी पंकज गुप्ता अंचल राजवाड़े राजेश सिंह सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा छठ मैया के भक्तों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई

इस तरह दिया जाता है अर्घ्य

सूर्य को अर्घ्य देते समय कुछ सावधानी बरतनी चाहिए, अगर आप विधिवत रूप से यह तरीके अपनाते हैं तो आपको भगवान संपन्नता का आशीर्वाद देते हैं। मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले आप एक बांस के सूप में केला सहित पांच प्रकार के फल रखें और उसमें प्रसाद एवं गन्ने को रखें। इसके बाद पीले रंग के नए कपड़े से सभी फलों को ढक दें। दीप जलाकर दोनों हाथों से सूप को पकड़ें और तीन बार डूबकी मारकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

देरहा बाबा समिति संचालक शैलेश शिवहरे अनुराग दुबे अरविंद कुमार सिंह घनश्याम साहू आपको बता दें कि बैकुंठपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के द्वारा बताया गया किलोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन “खरना” के शुभ अवसर पर सभी छठ व्रतियों को प्रणाम 🙏आज कहीं प्रसाद खाने का मौका मिले तो यह भाग्यशाली मौका जाने न दें। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव सभी को सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।सूर्य एकमात्र प्रत्यक्ष देव के रूप में हमारे सामने हैं। जिन्हें हम स्वयं देखते हैं और उनकी पूजा करते हैं। सूर्य ही पृथ्वी पर सभी प्राणियों के जीवन व सृष्टि का आधार माने गए हैं।


शैलेश शिवहरे बसंतराय भानु पाल सुभाष साहू आशीष शुक्ला अन्नू महाराज नीरज पांडे मनोज सोनी सुदीप सोनी शाहिद अशरफी ऋषि शिवहरे पन्ना गोयन विशाल सिंहअभय दुबे आशीष यादव अनिल खटीक रजनीश गुप्ता दीपक साहू छोटू भाई नारायण विश्वकर्मा भूरी भाई आनंद सिंह

जय छठी मैया! खबर आईना न्यूज़ आप सभी को बैकुंठपुर रानी तालाब छठ घाट का सौंदर्य एवं गढेलपारा चर्चा रामपुर कॉलोनी और विभिन्न जगहों का छठ घाट का दर्शन कराया गया विभिन्न जगहों पर छठ पूजा घाटों पर की गई और छठ मैया के व्रत करने वाले भक्तों के द्वारा प्रार्थना की गई सुख शांति रोजी रोटी मान सम्मान छठ मैया सभी दिलाये और काेरोना महामारी बीमारी से सभी को दूर रखेंगे और खत्म करेंगे यह प्रार्थना छठ मैया के व्रत करने वाले भक्तों के द्वारा की गई

छठ_महापर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं कांग्रेस पार्टी के द्वारा दी गई छठ मैया के व्रत रखने वाले भक्तों को एवं आए हुए सभी क्षेत्रवासियों को,,,

प्रदीप गुप्ता योगेश शुक्ला भूपेंद्र सिंह वेदांती तिवारी अशोक जयसवाल सुरेंद्र तिवारी अजय सिंह आशीष यादव उर्फ लल्ला अल्ताफ खान उर्फ छोटे भैया
आपको बता दें कि कांग्रेश के पदाधिकारी श्री योगेश शुक्ला जी के द्वारा सभी छठ मैया के व्रत रखने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई सभी कांग्रेसियों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई

बैकुंठपुर नगर पालिका cmo मुक्ता सिंह चौहान के द्वारा बार-बार छठ व्रत करने वाले भक्तों को अपील की गई सोशल डिस्टेंस पालन करें मुंह पर मास्क लगाएं काेरोना बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है ध्यान में रखें कुछ सावधान रहें और अपने परिवार वालों को भी सुरक्षित रखें नगर पालिका बैकुंठपुर के मुक्ता सिंह चौहान के द्वारा सभी साफ सफाई कर्मचारी एवं छोटे बड़े कर्मचारियों का छठ पूजा पर्व पर ध्यान देने की बार-बार अपील की गई मुक्ता सिंह चौहान के द्वारा आए हुए सभी छठ मैया के व्रत करने वाले भक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुक्ता सिंह चौहान खुद ऑफिस से आकर रानी तालाब बैकुंठपुर बाजार पारा में छठ घाट पर खुद बैठी रही इससे प्रतीक होता है की मुक्ता सिंह चौहान बैकुंठपुर के क्षेत्रवासियों से कितना लगाओ रखती हैं और ध्यान में रखें कि किसी को कोई प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े बार-बार छठ मैया के भक्तों से निवेदन करती रही

ग्रैंड एशियन न्यूज़ एवं खबर आईना न्यू जिला कोरिया की ओर से छठ मैया के व्रत करने वाले सभी भक्तों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं 2 साल के बाद यह खुशहाली देखने को नसीब हुआ सभी को और सभी क्षेत्रवासियों को छठ मैया सभी क्षेत्रवासियों पर अपना दृष्टि दया बनाए रखें जय छठी मैया

Leave a Reply

Your email address will not be published.