जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ध्रुव और कलेक्टर धावड़े ने जिला जेल बैकुण्ठपुर का किया संयुक्त निरीक्षण
kamrun nisha

कोरिया 28 नवम्बर 2021/ जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव और कलेक्टर श्याम धावड़े ने आज जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण कर बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने जेल में बंदियों से बात कर उनके रहने, भोजन-पानी, सफाई आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। ध्रुव ने बंदियों से उनके प्रकरण और पेशी की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक वी के गुप्ता को निर्धारित तिथि पर बंदियों को पेशी के लिए ज़रूर भेजने के निर्देश दिए।

