दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का हड़ताल पवन रुपोलिहाअलेक्जेंडर पन्ना राजन सिंह दद्दा वेटनरी विभाग के शुक्ला मनेंद्रगढ़ खड़गाव में संबोधित कर रहे हैं हड़ताल को।

दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का हड़ताल

कलम बंद काम बंद आंदोलन के द्वितीय दिवस कोरिया जिले के सभी कर्मचारी साथियों नें पुरे दम खम व जोशोखरोस के साथ आंदोलन मे सहभागिता निभाई आज के आंदोलन से यह पता चलता है कि कर्मचारियों मे महगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर कितना आक्रोश है,।

संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि आंदोलन हमारा काम नही है, हम कामगार लोग हैं पगार पाकर काम करते है, ज़ब पगार मे भी घोटाला हुआ तो कर्मचारी व्यथित हो गए, आज का आंदोलन कर्मचारियों की व्यथा की कथा का परिणाम है,आज जिस एकता, एकजुटता से हम सभी ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है कोई ताकत हमें अपने अधिकारों से वंचित नही कर सकता है
,प्रदेश के साढ़े चार लाख अधिकारीयों, कर्मचारियों को महज DA और HRA के लिए तालाबंदी करनी पड़ी खेदजनक है.
ज़िंदा रहना है तो हालात से डरना कैसा
जंग लाज़िम हो तो लश्कर नहीं देखे जाते

हम अमन चाहते हैं मगर जुल्म के खिलाफ
गर आंदोलन लाज़मी है तो फिर आंदोलन सही
कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद

  संभागीय पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह एवं अशोक यादव, विश्वास भगत से साक्षात्कार

प्रश्न – क्या है और इसके लिए आंदोलन क्यो हो रहा है..?
उत्तर – मंहगाई भत्ता ही DA है, जो केंद्र और राज्य कर्मचारियों को वर्ष में हर छमाही,दो बार मिलता है। प्रत्येक राज्य को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता देने की अनिवार्यता होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विगत 3 वर्ष से राज्य कर्मचारियों को केंद्र के बराबर DA नही दिया गया है।जिसके कारण छ्ग के प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह 4000 से 14000 तक नुकसान उठाना पड़ रहा है,इस कारण प्रदेश के समस्त विभाग के कर्मचारी 25 जुलाई से आंदोलन पर जा रहे हैं, उल्लेखनीय है कि DA जैसे अपने अधिकार को भी छ्ग के कर्मचारियों को इतिहास में पहली बार आन्दोलन करके मांगना पड़ रहा है क्योंकि यह बिन मांगे ही सरकार को जिम्मेदारी पूर्वक देना होता है,जो छ्ग सरकार नही कर पाई है।

प्रश्न – केंद्र और छत्तीसगढ़ के DA में कितना अंतर है?*
उत्तर- केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 34%DA मिलता है जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मात्र 22% मिल रहा है। केंद्र से 12%पीछे

प्रश्न -HRA की मांग क्या है..?
उत्तर- HRA मतलब गृहभाड़ा भत्ता है जो छत्तीसगढ़ में वर्षों पुरानी छठवें वेतनमान के अनुरूप ही दिया जा रहा है जबकि केंद्र व अन्य राज्य अपने कर्मचारियों को सातवे वेतनमान के अनुरूप प्रदान करता है। छ्गHRA सातवे वेतनमान के अनुरूप नही देने से छ्ग के कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रश्न -क्या केवल शिक्षक ही हड़ताल पर हैं?
उत्तर – नही ,छ्ग के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन पर हैं,क्योंकि DA और HRA सभी कर्मचारियों का अधिकार है

आज के आंदोलन में

संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,जिला संयोजक अशोक यादव,जिला महासचिव विश्वास भगत, संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा,अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ डाक्टर एस के मिश्रा,जिला अध्यक्ष सचिव संघ शिवलाल रजवाड़े,अनिल दुबे,प्रांतीय कार्यकारिणी महासचिव सादिर खान,संभागीय वन कर्मचारी संघ पवन रूपोलीहा,तहसील अध्यक्ष बैकुंठपुर रामसाय रजवाड़े,जिला अध्यक्ष फेडरेशन आर पी मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष फेडरेशन ए पन्ना,जिला कार्यकारिणी संजय सिंह,लिपिक संघ जिला अध्यक्ष के जेड उस्मानी, सादिक खान,अध्यक्ष पटवारी संघ भरत यादव, पटवारी तहसील अध्यक्ष संजय सूर्यवंशी,जिला अध्यक्ष आर एम ए स्वास्थ्य संघ परमेश्वर रजवाड़े,संभागीय अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ अमृतलाल टुंडे, डाक्टर सुधांशु गुप्ता ,अध्यक्ष लिपिक संघ धीरज सिंह बघेल,पंकज पांडेय,मीडिया प्रभारी मो नय्यर अंसारी,महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ रेणु जायसवाल ,शैलेश खाखा, भृत्य संघ से संदीप सिंह ,शैलेश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष सोनहत रवि पांडेय,मेरी लूसी बड़ा,आशा भगत,ज्योति नेताम, शुशिला सिंह, रंजीत सिंह,अध्यक्ष शिक्षक संघ समोद कुमार दुबे,डाक्टर नायक,दशरथ सिंह, राजस्व निरीक्षक संघ मुकेश सिंह, योगेश गुप्ता, तारा मरावी, किरण दुबे, कीर्ति वर्मा,छाया पांडेय, बाबू नाथ कुशवाहा दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का हड़ताल पवन रुपोलिहाअलेक्जेंडर पन्ना राजन सिंह दद्दा वेटनरी विभाग के शुक्ला मनेंद्रगढ़ खड़गाव में संबोधित कर रहे हैं हड़ताल को। हाल में मांगो को पूरी करनी पड़ेगी सरकार को कलम बंद काम बंद कोरिया जिला में

Leave a Reply

Your email address will not be published.