कलम बंद,काम बंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा

kamrun nisha

कलम बंद,काम बंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा*


कोरिया, बैकुंठपुर :: एक ओर जहां पूरे प्रदेश के 80 से अधिक अधिकारी कर्मचारी संगठनों के द्वारा पूरे प्रदेश में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक आंदोलन कर शासन से लंबित 12% महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत कराने हेतु लगातार मांग की जा रही है,वही कोरिया जिले के सभी विकास खंडों में आंदोलन के दूसरे दिन भी जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी अपने – अपने विकास खंडों में उक्त मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय सह संयोजक राजेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला इकाई कोरिया के अध्यक्ष डॉ एस के मिश्रा फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष पवन रूपालिया एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के महासचिव ए पन्ना के द्वारा जिले में हो रहे आंदोलन की समीक्षा एवं रणनीति बनाने हेतु विकासखंड मनेंद्रगढ़ एवं खड़गवां का दौरा किया गया। मनेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सभा को संबोधित करते हुए संभागीय सह संयोजक राजेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि 29 जुलाई 2022 को फेडरेशन के बैनर तले जिले में प्रेमा बाग से घड़ी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक महारैली निकाली जाएगी तथा कलेक्टर महोदय को 2 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजित उक्त महा रैली में आप अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उक्त रैली में 10,000 से अधिक अधिकारी कर्मचारी की उपस्थित का लक्ष्य रखा गया है। छ ग अजजा शा सेवक विकास संघ के ए. पन्ना द्वारा बताया गया की जिले के 29 विभागों के कार्यालय में तालाबंदी है। सभी शिक्षण संस्थाएं बंद है सरकारी काम पूरी तरह से ठप है,बावजूद शासन द्वारा कर्मचारियों की दो सूत्रीय मांगों को अब तक पूरा ना करना शासन की हठधर्मिता, असंवेदनशीलता का परिचायक है।जिला पर्यवेक्षक टीम के डॉ एस के मिश्रा एवं पवन रूपालिया द्वे द्वारा भी सभा को संबोधित कर संगठित होकर मांगे पूरी न होने तक लड़ाई लड़ने पर जोर दिया गया। विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ब्लॉक संयोजक गोपाल सिंह एवं खडगांव के ब्लॉक संयोजक राजेश सिंह व तहसील संयोजक अनिल श्रीवास्तव एवं विभिन्न शासकीय कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में अपने-अपने विकास खंडों में धरना प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.