नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 सिन्हा होगें नगर पालिका बैकुण्ठपुर के व्यय प्रेक्षक

kamrun nisha


कोरिया 04 दिसंबर 2021/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के संचालन के व्यय प्रेक्षण हेतु अनिल कुमार सिन्हा व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये है। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के आम निर्वाचन 2021 के निर्वाचन संचालन के व्यय प्रेक्षण हेतु नियुक्त प्रेक्षक सिन्हा आज बैकुण्ठपुर पहुंच चुके है।
नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर से संबंधित कार्याे अथवा शिकायत के संबंध में प्रेक्षक श्री सिन्हा से मोबाइल नम्बर 9826198481 पर सम्पर्क कर सकते है एवं बैकुण्ठपुर सर्किट हाउस में दोपहर 1 से 3 बजे तक मिल सकते है। व्यय संपरीक्षक एवं गठित दल के साथ लेखा संधारण के संबंध में व्यय प्रेक्षक श्री सिन्हा ने बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.