धान खरीदी केंद्र धाैराटिकुरा भाड़ी के द्वारा किसानों से मांग की जा रही है 30 बोरा या पैसा
kamrun nisha

धान खरीदी केंद्र धाैराटिकुरा भाड़ी के द्वारा किसानों से मांग की जा रही है 30 बोरा या पैसा
विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एवं खुद किसानों से मिली जानकारी के अनुसार जिला कोरिया बैकुंठपुर क्षेत्र के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धाैराटिकुरा भाड़ी के धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों के द्वारा बिचारे गरीब किसानों से मांग की जा रही है की 30 बोरा दीजिए या 30 बोरो का पैसा जमा करिए धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाले किसान महिला पुरुषों के द्वारा बताया गया कि हम लोगों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि आप 30 बोरा दीजिए या पैसा दीजिए 30 बोरों का
धान खरीदी केंद्र धाैराटिकुरा भाड़ी में अपना धान बेचने आए किसान महिला पुरुष दोनों ने बताया की ऐसी ऐसी परेशानियां आ रही है किसानों के द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोगों का नाम मत बताइएगा ना न्यूज़ में छापिएगा नहीं तो समिति प्रबंधक कर्मचारियों के द्वारा हम लोगों को गुस्सा दिखाया जाएगा और हमारा धान खरीदी नहीं किया जाएगा कुछ ना कुछ कारण निकालकर हमारा धान रिजेक्ट कर दिया जाएगा कि किसानों का धान खराब है चाहे धान हमारा बहुत अच्छा क्यों ना हो हम लोग डरते हैं क्या करें बोल नहीं पाते हमारा धान खरीदी नहीं किया जाएगा समिति प्रबंधक कर्मचारियों के द्वारा

आपको बता दें कि नोडल अधिकारी के द्वारा पूछा जा रहा है कि किसान आपको क्या क्या बता रहे हैं नोडल अधिकारी जी आप की ड्यूटी लगाई गई है धान खरीदी केंद्र में आप खुद दूसरे से पूछने से अच्छा है जहां पर आप की ड्यूटी लगाई गई है उस धान खरीदी में आए हुए किसानों से पूछिए कि उनकी क्या क्या परेशानी है उनकी परेशानियों से रूबरू हुई है इसीलिए आपका जिला प्रशासन के द्वारा ड्यूटी लगाई गई है

आपको बता दें कि जिला कोरिया कलेक्टर श्याम धावडे के द्वारा साफ शब्दों में समिति प्रबंधकों को और सभी को दिशा निर्देशन दिया गया था की शासन प्रशासन के द्वारा किसान भाइयों को 75 परसेंट बारदाना दिया जाएगा एवं 25 परसेंट बारदाना किसान भाई खुद लगाएंगे
गांव के किसान भाई बहन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बारदाना को बोरा कहा जाता है लेकिन किसान भाई ज्यादातर बोरा बोरिया जानते हैं कोरिया जिला के किसान सबले बढ़िया

