धान उपार्जन केंद्र प्रभारी सलबा श्री बाला जी रेड्डी और धान उपार्जन केंद्र प्रभारी जामपारा श्री कालीचरण तत्काल सेवा से पृथक, एफआईआर करने की कार्यवाही जारी
kamrun nisha


जिला कोरिया के अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन केंद्र प्रभारी सलबा श्री बाला जी रेड्डी और धान उपार्जन केंद्र प्रभारी जामपारा श्री कालीचरण तत्काल सेवा से पृथक, एफआईआर करने की कार्यवाही जारी
जामपारा के बाद सरभोका और पटना समिति में भी कलेक्टर श्याम धावडे एवं कुणाल दुदावत सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, समिति प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी, धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त। बारदानों में स्टेंसिल लगाने, धान की स्टैकिंग, बारदाना की उपलब्धता और खरीदी का किया गया निरीक्षण।


