Monday, October 26, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

निर्वाचन प्रथम व्यय लेखा जाँच हेतु प्रस्तुत नहीं होने वाले बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों के 11 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी

kamrun nisha


कोरिया 11 दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 के तहत जिले के नगरपालिका बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों से निर्वाचन प्रथम व्यय लेखा की जांच हेतु निर्धारित तिथि 10 दिसम्बर को उपस्थित नहीं होने वाले 11 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बैकुण्ठपुर ने बताया कि व्यय लेखा की प्रथम जांच हेतु 70 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमे से 60 अभ्यर्थियों ने लेखा जांच के लिए उपस्थिति दी। वहीं 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह सहायक रिटर्निंग अधिकारी शिवपुर-चरचा ने बताया कि व्यय लेखा की प्रथम जांच हेतु 57 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमे से 56 अभ्यर्थियों ने लेखा जांच के लिए उपस्थिति दी। वहीं 1 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इन सभी 11 अनुपस्थित अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय निर्वाचन में उम्मीदवारों के खर्चे पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की पैनी नजर है। निर्वाचन व्यय का लेखा जोखा रखने के लिए आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी निकायों में व्यय संपरिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं ।