आज खड़गवां मिनी स्टेडियम में आयोजित व्यक्तिगत पत्रक पुनर्समीक्षा शिविर सह कलेक्टर जनचौपाल में 1 हज़ार 131 पत्रकों की पुनर्समीक्षा की जा रही है
kamrun nisha

आज खड़गवां मिनी स्टेडियम में आयोजित व्यक्तिगत पत्रक पुनर्समीक्षा शिविर सह कलेक्टर जनचौपाल में 1 हज़ार 131 पत्रकों की पुनर्समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही यहां कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ता सेवा, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर के जरिये लोगों को सुविधा दी जा रही है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच एवं दवाई वितरण के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट लगाई गई है। बिहान की महिलाओं द्वारा विभिन्न सामग्रियों के स्टाल भी लगाए गए हैं।
शिविर में ही बीसी सखी द्वारा बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही श्रम विभाग द्वारा श्रम पंजीयन भी किया जा रहा है।

