विश्वास अभियान“ के तहत् रक्षित केन्द्र जशपुर में आयोजित व्हाॅलीबाॅल खेल प्रतियोगिता का समापन श्री अजय यादव (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा की उपस्थिति में किया गया,

kamrun nisha

💥दिनाँक-21-12-2021

⏺️ ”विश्वास अभियान“ के तहत् रक्षित केन्द्र जशपुर में आयोजित व्हाॅलीबाॅल खेल प्रतियोगिता का समापन श्री अजय यादव (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा की उपस्थिति में किया गया,
⏺️ प्रतियोगिता में प्रथम लुडेग-ए, द्वितीय-जशपुर पुलिस एवं तृतीय स्थान-घरजियाबथान द्वारा प्राप्त करने वाली टीम को ट्राॅफी, मेडालियन एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया,
⏺️ विजेता टीम द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस टीम के साथ सद्भावना मैच खेला गया, जिसके कप्तान श्री दिपेश कुमार सिन्हा हैं।

            --------000--------
                            ➡️ जिला पुलिस एवं जिला व्हाॅलीबाॅल संघ के संयुक्त तत्वाधान में ”विश्वास अभियान“ के तहत् आयोजित व्हाॅलीबाॅल खेल प्रतियोगिता का पहला सेमीफायनल मैच घरजियाबथान एवं लुड़ेग-ए के मध्य खेला गया, जिसमें लुड़ेग-ए की टीम विजेता रही। साथ ही दूसरा सेमीफायनल मैच जशपुर पुलिस और लुड़ेग-बी के मध्य खेला गया, जिसमें जशपुर पुलिस की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फायनल मैच लुड़ेग-ए एवं जशपुर पुलिस के मध्य खेला गया जिसमें लुड़ेग-ए की टीम विजेता रही। विजेता टीम द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस टीम के साथ सद्भावना मैच खेला गया।  
                          ➡️व्हाॅलीबाॅल खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का समापन दिनांक 20.12.2021 के शाम को किया गया, जिसमें श्री अजय यादव (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम लुडेग-ए, द्वितीय-जशपुर पुलिस एवं तृतीय स्थान-घरजियाबथान द्वारा प्राप्त करने वाली टीम को ट्राॅफी, मेडालियन एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज श्री रवि (लुड़ेग-ए), मैन ऑफ द मैच श्री दिलीप नाग (जशपुर पुलिस), बेस्ट स्मैशर श्री रत्नेश यदु (जशपुर पुलिस), बेस्ट शैटर श्री सच्चिदानंद यादव (घरजियाबथान टीम), बेस्ट डिफेंसर श्री मसन राम (लुड़ेग-ए), बेस्ट सर्वियर श्री इरेन्ना पवार (सी.आर.पी.एफ. टीम) रहे। 
                 ➡️ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा जशपुर पुलिस के "विश्वास अभियान" की तारीफ करते हुए कहा कि उक्त अभियान बहुत कम समय में अपने उद्देश्य को प्राप्त कर लिया है, आमजनों से सीधे जुड़कर उनसे संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी देकर मदद की जा रही है।

                         ➡️ कार्यक्रम के समापन समारोह में जशपुर विधायक श्री विनय भगत, पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.), सी.आर.पी.एफ. कमांडेंट श्री संजीव कुमार, सी.आर.पी.एफ. टूआईसी इरफान जिलानी, श्री के.एस.मंडावी सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वनमंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, व्हाॅलीबाॅल फेडरेशन के अध्यक्ष मो.अकरम खान, उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमप्रकाश नायक, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन, श्री हीरूराम निकुंज, श्री राजेश गुप्ता नगरपालिका उपाध्यक्ष, जिला व्हाॅलीबाॅल संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री रमेश बजाज, सचिव श्री खेमसागर यादव उपस्थित रहे। माईक संचालन का कार्य मो. एम.जेड.यू. सिद्धकी विकासखंड शिक्षा अधिकारी जशपुर, उप निरीक्षक सुश्री रष्मि थाॅमस एवं श्री बहादुर टोप्पो द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.