Monday, October 26, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर कोरिया से मिले देवेन्द्र,खड़गवां को कोरिया में सामिल करने का किया आग्रह

kamrun nisha

     कलेक्टर कोरिया  एस धावड़े से भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने सौजन्य भेंट किया। कलेक्टर कोरिया के सुदूर वनांचल इलाकों में भ्रमण कर विकास की पहल का स्वागत किया। उन्होंने नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की घोषणा के बाद आमजन की भावनाओं से अवगत कराते हुए खड़गवां एवं सोनहत को कोरिया जिले में रखने सम्बन्धी प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने का अनुरोध किया।

     उन्होंने बताया कि खड़गवां के बहुत से ग्राम जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के निकट हैं, उन्हें मनेन्द्रगढ़ जिला असुविधाजनक होगा।इस आधार पर ही ग्रामीण कोरिया जिले में खड़गवां को यथावत रखने की मांग कर रहे हैं।  
   इसी प्रकार उन्होंने अनुरोध किया कि सोनहत की 42 ग्राम पंचायतों सहित जिले की कई ग्राम पंचायतों को कोरिया जिले में ही रखने का प्रस्ताव बनाया जाना चाहिए। जिससे कोरिया जिले का कोई अहित न हो एवं जिलेवासियों को कोई असुविधा न हो।