जिला स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जिला राजस्व स्थापना अंतर्गत 7 कर्मचारी पदोन्नत पदोन्नति के बाद कलेक्टर श्याम धावडे ने पदस्थापना में किए बदलाव

kamrun nisha


कोरिया 04 जनवरी 2022/ जिला स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जिला राजस्व स्थापना अंतर्गत 7 कर्मचारी पदोन्नत किए गए हैं। पदोन्नति के बाद कलेक्टर ने पदस्थापना में बदलाव किए हैं। जिसके अनुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केल्हारी के सहायक गे्रड 03 श्री जशवंत सिंह को तहसील कार्यालय भरतपुर एवं तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के सहायक गे्रड 03 श्रीमती उर्मिला राजवाड़े को तहसील कार्यालय खड़गवां में सहायक ग्रेड 02 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी तरह कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर के भृत्य श्री सितेन्द्र नारायण को तहसील कार्यालय पटना, तहसील कार्यालय खड़गवां की भृत्य कुमारी दीपा ईन्दवार को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर व जिला कार्यालय की भृत्य संलग्न तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर श्रीमती उर्वशी कश्यप को तहसील कार्यालय पटना में सहायक ग्रेड 03 के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी क्रम में तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के भृत्य श्री गजानन्द यादव को जिला कार्यालय में दफ्तरी एवं तहसील कार्यालय मनेन्द्रगढ के भृत्य श्री अमीर दास को तहसील कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में ही माल जमादार के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.