वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ एनीकट और नरवा योजना के तहत तालाब निर्माण अपने-आप में बेमिसाल गुणवत्ता उत्तमसील है

वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ एनीकट और नरवा योजना के तहत तालाब निर्माण अपने-आप में बेमिसाल
कोरिया बैकुंठपुर(कमरून ) कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाला वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के पेंड्री क्षेत्र में एनीकट और तालाब निर्माण अपने आप में बेमिसाल है ग्राउंड जीरो पर जब रिपोर्टिंग की गई तो देखने को मिला कि एनीकट और तालाब निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया गया है साथ ही पानी का भराव भी अच्छा खासा देखने को मिला वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि तालाब निर्माण में पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया गया है पानी का भराव और ठहराव भी अच्छा खासा है

साथ ही कटाव को रोकने के लिए लेमन ग्रास लगाया गया है जो कि देखने में भी खूबसूरत दिख रहा है वहीं पर एनीकट निर्माण कराया गया है जो कि स्थानीय ग्राम वासियों का भी कहना है कि इस एनीकट निर्माण से पानी का ठहराव होने से जहां एक तरफ जंगली जानवरों को भी पानी मिल जाता है साथ ही ग्राम वासी के पालतू जानवर भी आसानी से पानी प्राप्त कर लेते हैं वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ क्षेत्राधिकारी के द्वारा कराए गए समस्त कार्यों पर सप्ताह भर से ऊपर रिपोर्टिंग की जा रही है जो कि निष्पक्ष और पूरे सबूतों के आधार पर और प्रमाणिकता के साथ की जा रही है वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि हमारे द्वारा कराए गए और चल रहे सभी कार्य उच्च अधिकारियों की सतत निगरानी में और निरीक्षण में हो रहा है बहुत जल्द हम मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र के अन्य हिस्सों पर भी

रिपोर्टिंग कर आम जनमानस के बीच रखेंगे
