कृष्ण जन्माष्टमी को मटकी फोड़ प्रतियोगिता देवरहा बाबा सेवा समिति बैकुंठपुर के द्वारा 26 को

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर मुख्यालय के अंतर्गत कृष्ण जन्माष्टमी को मटकी फोड़ प्रतियोगिता देवरहा बाबा सेवा समिति बैकुंठपुर के द्वारा 26 को

प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी देवरहा सेवा समिति प्रेमाबाग बैकुंठपुर के द्वारा 26 अगस्त दिन सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रेमाबाग मंदिर परिसर में शाम 6 बजे से मटकी फोड़ का आयोजन किया जाना है जिसमे 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टोलियां के लिए पहला पुरस्कार 3100 रुपये, दूसरा 2100 रुपये, तीसरा 1100 रुपये का नगद पुरस्कार रखा गया है। इसी तरह लड़कियों की टोलियों के लिए पहला पुरस्कार 3100 रुपये , दूसरा पुरस्कार 2100 रुपये और तीसरा पुरस्कार 1100रुपये नगद रखा गया है, साथ ही 18 वर्ष से ऊपर के लड़कों के लिए पहला पुरस्कार 7100 रुपये, दूसरा पुरस्कार 5100 रुपये और तीसरा पुरस्कार 4100 रुपये का नगद पुरस्कार रखा गया है, साथ समिति के द्वारा बताया गया कि एकल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए सान्तवना पुरस्कार भी रखा गया है । प्रतियोगिता के लिए शहर में बैनर पोस्ट लगाया गया और जिन टोलियों को इसमें पंजीयन कराना है वो देवरहा बाबा सेवा समिति के सदस्यों से सम्पर्क कर करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.