बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन
Kamrun nisha
बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन
जनता के चुने हुए विधायक को षडयंत्र पूर्वक गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या का उद्देश्य: प्रदीप गुप्ता
बैकुंठपुर कोरिया। 24 अगस्त। राज्य की भाजपा सरकार ने बलौदाबाजार प्रकरण में राजनैतिक द्वेष व दुर्भावनावश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्वाचित विधायक सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयुआई के जिला अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं पर एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने के विरोध पूरे प्रदेश सहित जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन भी किया गया। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसजनो ने कहा की भाजपा सरकार ने प्रशासन का गलत तरीके से उपयोग करते हुए विपक्ष पर गंभीर हमला कर गिरफ्तारी करवाया गया है।
उक्त घटना की निंदा करते ये हुए कहा कि असली गुनाहगारों को सजा दिलाने की मांग साय सरकार से की है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में कि आज तक इस तरीके की घटना नहीं हुई है जिस प्रकार बलौदाबाजा में हिंसा करके आगजनी हुई और कलेक्टर परिसर को एसपी कार्यालय को को जलाया गया। घटना के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा निर्दोषों के साथ गलत ना किया जाए। सरकार से मांग करते हुए कहा की जितनी भी धाराओं को लगाकर विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सभी को शून्य करते हुए उनको रिहा किया जाय।
कार्यक्रम पर मौजूद : जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सुरेश सिंह, अनिल जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, बिहारी राजवाड़े, गणेश राजवाड़े, विजय सिंह,सुमन दुबे, आशू कुजूर, राजीव गुप्ता, प्रवीर भट्टाचार्य, रियाजउद्दीन, सुरेंद्र तिवारी, , विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह, सौरभ गुप्ता, मनीष सिंह, अमित पांडे, लवी गुप्ता, विपुल शुक्ला, मोनू माझी ,शक्त्तर किंडो, संतोष गोयन, विजय चक्रधारी, रामसाय सोरी, संजय खलखो, मोहन यादव, अर्शद इरफान, अमित गुप्ता, सोहन स्वामी, हीरालाल साहू, देवी प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, संतकुमार राजवाड़े एवम ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

