सुरों से सजी शाम, विकास के नाम… राज्योत्सव में उमड़ा कोरिया का जनसैलाब सबके प्रयास और जनभागीदारी से नई पहचान गढ़ेगा कोरिया- कलेक्टर रोक्तिमा यादव
कमरून निशा
बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह, संजय सुरीला के लोकगीतों ने देर रात तक बांधे रखा समां

समृद्ध और स्वस्थ कोरिया के निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी- विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े
सबके प्रयास और जनभागीदारी से नई पहचान गढ़ेगा कोरिया- कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव
कोरिया, 03 नवंबर 2026/ एक ओर छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मिठास, दूसरी ओर लोकनृत्यों की मनमोहक छटा और विभागीय प्रदर्शनियों में नजर आती विकास की तस्वीर। बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में 2 नवंबर को आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव में संस्कृति और विकास के इन रंगों के बीच जिलेवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह को जनभागीदारी के उत्सव में बदल दिया।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय रामानुज आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने किया। उन्होंने कहा कि समृद्ध और स्वस्थ कोरिया के निर्माण के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने स्वागत उद्बोधन और जिले का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि सबके प्रयास और जनभागीदारी से कोरिया अपनी नई पहचान गढ़ेगा।
प्रदर्शनियों में दिखी प्रगति, स्टॉलों पर मिली योजनाओं की जानकारी
मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े ने विभागीय स्टॉलों पर पहुंचकर विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, वन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस, परिवहन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, जल संसाधन और समाज कल्याण विभाग ने अपनी गतिविधियों को प्रदर्शित किया।

खाद्य, आदिवासी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, उच्च शिक्षा, नगरीय निकाय और उद्योग विभाग सहित स्वसहायता समूहों के स्टॉल भी नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर प्रदर्शनी लगाई थी, तो समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त समाज, ऊर्जा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर के लाभ को बताया तो आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद के लाभ के बारे में बताया गया, वहीं पँचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘प्रधानमंत्री आवास, सुख के छाँव’ पर आकर्षक प्रदर्शनी लगाए थे। इसके अलावा रेशम विभाग द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए थे।
तस्वीरों ने बताई उपलब्धियां, युवाओं ने सराहे नवाचार
जनसंपर्क विभाग की छाया प्रदर्शनी में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों के साथ जिला प्रशासन के नवाचारों को स्थान दिया गया। प्रदर्शनी देखने पहुंचे नागरिकों, विशेषकर युवाओं ने इसे सराहा। इस अवसर पर विभाग द्वारा प्रकाशित ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ का वितरण भी किया गया।
नन्हे कदमों की थिरकन से लोककला की रंगत तक, तालियों से गूंजा परिसर
स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। शास्त्रीय नृत्य, पंथी, लोकगीत, सुगम गायन और बांसुरी वादन ने सांस्कृतिक संध्या में विविध रंग भरे। इंद्रप्रस्थ स्कूल, पीजी कॉलेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और बाल गृह के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
गणेश वंदना, भजन और लोकनृत्यों के बीच किरण शर्मा एवं समूह की महारास और मोर नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मुग्ध किया। वाइब्रेशन डांस अकादमी बिलासपुर के बॉलीवुड रेट्रो डांस, कथक और पंडवानी गायन को भी भरपूर सराहना मिली। समारोह में विशिष्ट कलाकारों को सम्मानित किया गया।
संजय सुरीला को सुनने दूर गांवों से पहुंचे लोग
प्रसिद्ध लोकगायक श्री संजय सुरीला और उनकी टीम की प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह रहा। उन्हें सुनने और देखने के लिए दूरस्थ गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मिठास और संगीत की लय ने देर रात तक दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़े रखा।
रात बारह बजे तक बना रहा उत्साह
शाम छह से रात दस बजे के बीच मिनी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। रात करीब बारह बजे तक भी बड़ी संख्या में नागरिक आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय बाद किसी आयोजन में इतनी भीड़ देखने को मिली। मंच पर कलाकारों की प्रतिभा और सामने उमड़ा जनसमूह कोरिया के राज्योत्सव की यादगार तस्वीर बन गया।

सुरोंसुरों से सजी शाम, विकास के नाम… राज्योत्सव में उमड़ा कोरिया का जनसैलाब

शाम छह से रात दस बजे के बीच मिनी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। रात करीब बारह बजे तक भी बड़ी संख्या में नागरिक आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय बाद किसी आयोजन में इतनी भीड़ देखने को मिली। मंच पर कलाकारों की प्रतिभा और सामने उमड़ा जनसमूह कोरिया के राज्योत्सव की यादगार तस्वीर बन गया। से सजी शाम, विकास के नाम… राज्योत्सव में उमड़ा कोरिया का जनसैलाब