Monday, November 2, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय कोरिया की तीन छात्राओं नें राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर लहराया परचम, SGFI में करेंगी नवोदय समिति का प्रतिनिधित्व

कमरून निशा

जिला कोरिया बैकुंठपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय कोरिया की तीन छात्राओं नें राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर लहराया परचम, SGFI में करेंगी नवोदय समिति का प्रतिनिधित्व

जवाहर नवोदय विद्यालय कोरिया की छात्रा अंकिता अंडर-19 ताईकवाँडो दुर्गावती अंडर-17 ताईकवाँडो और वीरा अंडर-17 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर कोरिया जिला को गौरवान्वित किया | इन्हे देश भर के 665 जवाहर नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया | इसके साथ ही इन तीनों छात्राओं का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के लिए हुआ है, जहां वे नवोदय विद्यालय समिति का प्रतिनिधित्व करेंगी | अंकिता, दुर्गावती और वीरा तीनों छात्राओं का एक साथ SGFI के लिए चयनित होने पर विद्यालय के प्राचार्य श्री चंदन लाल काछवाह ने खुशी जताते हुए कहा कि तीनों छात्राओं की कड़ी मेहनत अनुशासन और लगन ने विद्यालय के साथ पूरे कोरिया का सम्मान बढ़ाया है | विद्यालय की खेल शिक्षिका श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि तीनों छात्राओ की सफलता उनके नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है | श्रीमती प्रीति यादव खुद ही ताईकवाँडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही है | राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान मिलना उनके कठिन परिश्रम को दर्शाता है | समस्त शिक्षकों ने तीनों छात्राओं को निरंतर प्रोत्साहित करने के साथ खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखने मे सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया | पूरे विद्यालय परिवार नें तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए SGFI प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी | एक साथ तीन छात्राओं का SGFI हेतु चयन यह साबित किया कि कोरिया की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की पूरी सामर्थ्य रखती है |