थाना सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई
kamrun nisha
; ।
थाना सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई
; जियो और आइडिया टावर से केबल चोरी करने वाले 02 आरोपी तथा 02 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार,
कब्जे से तांबे का केबल वायर बरामद।
बैकुंठपुर, छत्तीसगढ़ |
थाना सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस ने क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल टावरों से तांबे का केबल वायर चोरी करने वाले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 वयस्क आरोपियों और 02 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण:
ग्राम पोटेडांड एवं गदबदी में स्थापित जियो (Jio) और आइडिया (Idea) मोबाइल टावरों से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 322/26, धारा 331(4), 305, 62, 3(5) BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
की गई कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और 112 टीम की मदद से संदेही व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया तांबा केबल वायर (कीमत लगभग ₹20,000) बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
शोभित केवट (पिता संतोष केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी- हर्रापारा बैकुंठपुर)
संजय मिश्रा (पिता कमलेश मिश्रा, उम्र 19 वर्ष, निवासी- हर्रापारा बैकुंठपुर)
02 विधि से संघर्षरत बालक (नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं)
पुलिस की अपील:
क्षेत्र की जनता से अपील की जाती है कि संदिग्ध गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल स्थानीय थाने को सूचित करें, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके

