Saturday, October 31, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

सुरक्षित बचपन, हर बच्चे का अधिकार: चरचा में पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अजय सिंह(चीफ लीगल एवम डिफेंस काउंसिल मंजू पाण्डेय (असिस्टेंट लीगल एवम डिफेंस काउंसिल ) जिला न्यायालय बैकुंठपुर कोरिया ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक, 200 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

कमरून निशा

सुरक्षित बचपन, हर बच्चे का अधिकार: चरचा में पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित श्री अजय सिंह(चीफ लीगल एवम डिफेंस काउंसिल ) ,

मंजू पाण्डेय (असिस्टेंट लीगल एवम डिफेंस काउंसिल ) जिला न्यायालय बैकुंठपुर कोरिया ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक, 200 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

कोरिया। बचपन को सुरक्षित बनाने और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला कोरिया के चरचा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सुभाष नगर चरचा, एवम आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल नेपाल गेट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कार्यालय के निर्देशानुसार ,आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी देना था। कार्यक्रम “सुरक्षित बचपन बचाओ अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) के संबंध में जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर श्री अजय सिंह (चीफ लीगल एवम डिफेंस कांउसिल) , ,श्रीमती मंजू पाण्डेय (असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल), ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ अधिकार मित्र , विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, बच्चों के अधिकारों और उनके विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना है कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में चुप रहने के बजाय विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति से सहायता लेनी चाहिए। श्री अजय सिंह,एवम

श्रीमती मंजू पाण्डेय, ने बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता को बताया महत्वपूर्ण

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कानूनी जागरूकता बच्चों को अपने अधिकार पहचानने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस पहल के जरिए विद्यालय स्तर पर बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और विधिक सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।