सात दिवसीय मेडिटेशन – योग शिविर का 30 अक्टूबर को होगा समापन ध्यान, योग, सकारात्मक अफर्मेशन और आध्यात्मिक अभ्यासों का दिया जा रहा प्रशिक्षण
कमरून निशा

सात दिवसीय मेडिटेशन – योग शिविर का 30 अक्टूबर को होगा समापन
ध्यान, योग, सकारात्मक अफर्मेशन और आध्यात्मिक अभ्यासों का दिया जा रहा प्रशिक्षण
बैकुंठपुर, जिला कोरिया।
योग प्रभाग, देवराहा बाबा सेवा समिति, प्रेमाबाग, बैकुंठपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय मेडिटेशन-योग शिविर का समापन 30 अक्टूबर 2026 को होगा। 24 अक्टूबर से सांस्कृतिक भवन, बैकुंठपुर में चल रहे इस शिविर में प्रतिभागियों को ध्यान, योग, ज़ुम्बा एक्सरसाइज़, श्वास अभ्यास तथा सकारात्मक जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विधाएँ योग शिक्षक अनिल शर्मा जी , सुशील गुप्ता जी द्वारा एवं विजय सिंह ठाकुर जी द्वारा मेडिटेशन के सम्बंध जानकारी मार्गदर्शन दिया जा रही हैं।

शिविर में भगवान गौतम बुद्ध की विपश्यना परंपरा की आनापान ध्यान विधि, मन की एकाग्रता, सात चक्रों की जानकारी, चक्रों पर ध्यान, तथा सकारात्मक अफर्मेशन (सकारात्मक संकल्प) के अभ्यास कराए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य प्रतिभागियों को आत्मजागरूकता, मानसिक शांति, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।
शिविर में योग एवं ज़ुम्बा के माध्यम से शारीरिक सक्रियता, लचीलापन और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को इन अभ्यासों से परिचित कराकर उन्हें दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
30 अक्टूबर को समापन अवसर पर प्रतिभागियों को नियमित ध्यान, योग, सकारात्मक चिंतन और स्वस्थ जीवनशैली जारी रखने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजक: योग प्रभाग, देवराहा बाबा सेवा समिति, प्रेमाबाग, बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)।
