Wednesday, October 28, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार बचाने कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, कोरिया में तीसरे चरण का शंखनाद जिला स्तरीय संयुक्त बैठक एवं पत्रकारवार्ता , बूथ से पंचायत तक जनजागरण और 1 नवंबर को दिल्ली चलो राष्ट्रीय रैली की तैयारी कोरिया के कांग्रेसी दिल्ली करेंगी कूच

kamrun nisha

लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार बचाने कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, कोरिया में तीसरे चरण का शंखनाद

जिला स्तरीय संयुक्त बैठक एवं पत्रकारवार्ता , बूथ से पंचायत तक जनजागरण और 1 नवंबर को दिल्ली चलो राष्ट्रीय रैली की तैयारी कोरिया के कांग्रेसी दिल्ली करेंगी कूच

बैकुंठपुर, कोरिया। लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय संयुक्त बैठक एवं पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। AICC पर्यवेक्षक श्री देबासिस पटनायक, AICC सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत तथा PCC पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए  AICC पर्यवेक्षक श्री देबासिस पटनायक, एवंAICC सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी ने
मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं हटाने में पारदर्शिता, दोहरे पंजीकरण तथा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची की विश्वसनीयता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है। पार्टी ने मतदाता सूची में हुए बदलावों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक करने, संदिग्ध विसंगतियों की स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराने तथा प्रभावित मतदाताओं को नाम जुड़वाने और त्रुटियों में सुधार के लिए प्रभावी अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। कांग्रेस ने इन सवालों को किसी एक चुनाव या SIR प्रक्रिया तक सीमित न मानते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की पारदर्शिता और जनता के विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेगा INDIA गठबंधन, कोरिया से भी सहभागिता का आह्वान

अभियान के आगामी चरणों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के समन्वय से 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल राष्ट्रीय रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के माध्यम से मतदाता सूची की पारदर्शिता, चुनावी निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय रैली की तैयारियों, अभियान के संदेश को व्यापक जनसमर्थन तक पहुंचाने तथा कोरिया जिले से कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बूथ-पंचायत स्तर तक पहुंचेगा अभियान, गांवों में लगेंगी चौपालें

संयुक्त बैठक में अभियान को केवल बैठकों और पत्रकारवार्ताओं तक सीमित न रखकर जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर जोर दिया गया। कांग्रेसजन गांव-गांव में चौपालों के माध्यम से आम नागरिकों से संवाद करेंगे तथा बूथ एवं पंचायत स्तर पर मतदाता सूचियों का सत्यापन कराएंगे।  बैठक में जिले के संगठनात्मक पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों, बूथ-पंचायत अध्यक्षों, मोर्चा-संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों तथा BLA की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है। इसके लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए जनसंपर्क, चौपालों और मतदाता सूची के सत्यापन के माध्यम से अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर AICC पर्यवेक्षक श्री देबासिस पटनायक, AICC सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत तथा PCC पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला वेदांती तिवारी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला सुरेश सिंह अजीत लकड़ा, प्रवीर भट्टाचार्य बंशगोपाल शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, हेमसागर यादव जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, संगठन के पदाधिकारी, पार्षदगण, नगरपालिका बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा के सभी दावेदार, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल, सेक्टर, बूथ पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।।