Wednesday, October 28, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

kamrun nisha

चक्रवात के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरिया, / चक्रवात के कारण भारी वर्षा एवं तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार, 29 अक्टूबर को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह आदेश जारी किया है।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 27 अक्टूबर को जारी पत्र के परिपालन में तथा मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश का आदेश कोरिया जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा।