पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कोरियाधनतेरस पर कोरिया पुलिस ने लौटाई खुशियां, 25 गुम मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
कमरून निशा

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कोरिया
धनतेरस पर कोरिया पुलिस ने लौटाई खुशियां, 25 गुम मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन में साइबर सेल की बड़ी सफलता, लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 25 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को किए गए सुपुर्द।
धनतेरस का पर्व नई वस्तुओं की खरीदारी, सुख-समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर जहां लोग नए मोबाइल एवं अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं, वहीं कोरिया पुलिस ने आम नागरिकों को एक अनमोल सौगात देते हुए उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशा सेन, एसडीओपी श्री मोहसिन खान, उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी श्री मोहम्मद तालिब शेख के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों एवं सतत प्रयासों से गुम हुए कुल 25 मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये है।
धनतेरस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर द्वारा बरामद किए गए सभी 25 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय से अपने गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए यह अवसर किसी त्योहार के अनमोल उपहार से कम नहीं था। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कोरिया पुलिस एवं साइबर सेल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोरिया पुलिस का यह प्रयास दर्शाता है कि पुलिस केवल अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर उनके जीवन में खुशियां लौटाने के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है।
इस धनतेरस पर कोरिया पुलिस ने बाजार से खरीदे जाने वाले उपहारों से अलग, लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस लौटाकर खुशियों का अनमोल उपहार दिया।
कोरिया पुलिस की अपील: मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर मोबाइल ब्लॉक करने हेतु शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
कोरिया पुलिस – आपकी सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर।

