सानू किन्नर दीदी की टीम भी उतरी जनसेवा में

बैकुंठपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे देश वासियों को जहां शासकीय तथा सामाजिक संस्थाओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है , लोग खाने पीने की चीजें को जरूरतमंदों तक ।

पहुंचकर अपना इंसानियत का धर पूरा कर रहे हैं । इसी कड़ी में आज बैकुंठपुर में किन्नर सानू दीदी के नेतृत्व में शहर के कई किन्नर जरूरतमंदों के घर घर जाकर उन्हें चावल , आटा. दाल , तेल सब्जी तथा नमक इत्यादि आवश्यक चीजें के पैकेट बांटे नजर आए ।

सानू दीदी की टीम ने आज ओडगी नाका तथा आमगांव क्षेत्र में रह रहे गरीब जरूरतमंदों को तथा रोज कमाने खाने वाले परिवारों के बीच जाकर उनकी मदद की ।

सानू किन्नर दीदी की टीम द्वारा किए जा रहे इस मानव सेवा के काम की चर्चा बैकुंठपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हो रही है , मानव सेवा में लगी सानू दीदी की पूरी टीम को सैल्यूट

