Wednesday, October 21, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के हाथों सम्मानित हुए लांस नायक महेश मिश्रा

kamru nisha

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के हाथों सम्मानित हुए लांस नायक महेश मिश्रा
कोरिया जिले के आन बान और शान, कर्तव्यनिष्ठता की मिसाल माने जाने वाले ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर लांस नायक महेश मिश्रा को रामानुज मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर में आयोजित 73 वें गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह 2022 के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डॉ. चरणदास महंत के हाथों सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।
गौरतलब है कि श्री मिश्रा पूरे वर्ष भर जिले सहित प्रदेश भर में स्वयं के व्यय पर यातायात जन जागरूकता अभियान संचालित करने के लिए जाने जाते हैं साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा अग्रसर रहते हैं जिसके तहत भारी वाहन चालकों के आंखों की जांच करा कर कमजोर नजर वाले चालकों को स्वयं के व्यय पर पावर के चश्मे का वितरण करना, जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों में यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों से संबंधित बोर्ड लगाना, सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करना, आवारा मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु उनके गले में रेडियम पट्टा बांधने के साथ कई बार शहर के प्रमुख चौराहों के गड्ढों को भरने का कार्य इनके द्वारा किया जाता रहा है। कोरिया पुलिस द्वारा संचालित निजात अभियान के संचालन में भी इन्होंने महती भूमिका का निर्वहन किया है। श्री मिश्रा को सम्मान प्राप्त होने पर सभी ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राज्यमंत्री गुलाब कमरो, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, जिला सेनानी नगर सेना शेखर नारायण बोरवणकर, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण व सम्माननीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।