महामहिम राज्यपाल जी के हाथों सम्मानित हुए एल्डरमैन राजीव गुप्ता.
kamrun nisha

महामहिम राज्यपाल जी के हाथों सम्मानित हुए एल्डरमैन राजीव गुप्ता
सरगुजा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बैकुंठपुर नगरपालिका के एल्डरमैन और ब्लॉक कांग्रेस बैकुंठपुर के अध्यक्ष राजीव गुप्ता आज महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी के हाथों सम्मानित हुए,
उन्हें यह सम्मान समाजशास्त्र विषय मे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पाने के लिए दिया गया,
विश्वविद्यालय के इस प्रथम दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल महोदया के साथ स्वास्थ मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के साथ सभी विधायक विश्विद्यालय के कुलपति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,

