अग्रहरि समाज बैकुंठपुर का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Kamrun nisha.


अग्रहरि समाज बैकुंठपुर का होली मिलन समारोह सम्पन्न
अग्रहरी समाज बैकुंठपुर के द्वारा मानस भवन में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, था उक्त कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ कार्यकारिणी, महिला कार्यकारिणी एवं युवा कार्यकारिणी के साथ लगभग 300 समाज के आदरणीय गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में नवयुवक अग्रहरी समाज बैकुंठपुर के अध्यक्ष राजीव गुप्ता उर्फ विक्की एवं सचिन गुप्ता उर्फ डिम्मी के द्वारा मंच की बागडोर संभाली गई। समाज के पुनर्गठन चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर युवाओं के द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन के संबंध में मत का प्रयोग किया गया, 89 लोगो ने हाँ में और 33 लोगो ने ना में मत देकर यह निर्णय लिया कि नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव के माध्यम से होना चाहिए। तत्पश्चात बच्चों एवं समाज के युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर गीतों एवं नृत्य से समा बांधा। जिन लोगो ने कार्यक्रम किया उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शहर के सुप्रसिद्ध गायक ओम अग्रहरि, सचिन गुप्ता शामिल रहे। इसके पश्चात लोगो ने स्वल्पाहार का आनंद लिया और एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर होली मनाया।

युवा अध्यक्ष राजीव गुप्ता उर्फ विक्की ने दिया अपना इस्तीफा
लगभग 08 माह पूर्व सर्वसम्मति से अत्यावश्यक बैठक में लगभग 70-80 आदरणीय समाज के लोगो द्वारा युवा अध्यक्ष के तौर पर राजीव गुप्ता उर्फ विक्की को चुना था। जिसके पश्चात युवाओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर अग्रसेन जयन्ती, दशहरा मिलन, होली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम का आगाज किया। एवं वरिष्ठजनों द्वारा सौपी गई जवाबदेही को पूर्ण कर ससम्मान अपने पद से इस्तीफा देकर नई चुनावी प्रकिया पर अपना भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.