मनरेगा महासंघ ने विशाल बाइक रैली निकालकर अपनी 2सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जनप्रतिनिधियों के साथ सरकारी सेवकों के संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे.

kamrun nisha

मनरेगा महासंघ ने विशाल बाइक रैली निकालकर अपनी 2सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
जनप्रतिनिधियों के साथ सरकारी सेवकों के संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे

बैकुंठपुर- आंदोलन के क्रम में मनरेगा महासंघ की कोरिया जिला इकाई द्वारा विशाल बाईक रैली का आयोजन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिले के प्रशासनिक प्रमुख कलेक्टर कोरिया की ओर से अपर कलेक्टर कोरिया ने मनरेगा महासंघ का ज्ञापन लिया। मनरेगा महासंघ के जिलाध्यक्ष आरिफ रजा और कार्यकारी अध्यक्ष रूद्र मिश्रा ने विभिन्न विभागों के संगठन प्रमुखों की उपस्थिति में यह ज्ञापन सौंपा। इस

दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, सरपंच संघ के पदाधिकारियों श्री उदय प्रताप के अलावा सचिव संघ के जिलाध्यक्ष श्री वंशलाल, ,शिक्षक संवर्ग के श्री रूपेश सिंह, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के सम्भागीय संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह, श्री अशोक यादव , स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि सहित अन्य कई पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। विदित हो कि भी अपनी दो सूत्रीय मांगों के लिए गत 4 अप्रैल से आंदोलन कर रहे मनरेगा महासंघ के द्वारा नियत योजना अनुसार सोमवार को जिला मुख्यालय के धरना स्थल प्रेमाबाग प्रांगण से कलेक्ट्रेट परिसर तक बाइक रैली निकाली गई।
रैली दोपहर नियत समय 1.30 बजे से प्रारंभ की गई। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर तक पँहुची। वँहा संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम अपने नियमितीकरण की मांग सम्बन्धी एक ज्ञापन सौंपा। मनरेगाकर्मियों कि जायज माँग के लिए होने वाले इस रैली को 71 सरकारी संगठनों का समूह कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, शिक्षक संघ, वन कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, आर एच ओ संघ सहित दर्जनो सामाजिक कार्यकर्ताओं के संगठन समर्थन देने के लिए उपस्थित रहें। रैली वापस प्रेमाबाग प्रांगण में लौट कर आई जन्हा आभार प्रदर्शन के साथ रैली का समापन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.