Friday, October 23, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बैकुंठपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भईया लाल राजवाड़े के निवास स्थल पहुँच कर उनके पुत्र व जिला पंचायत सदस्य रहे स्व. श्री विजय राजवाड़े के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए।

kamrun nisha

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्व. श्री राजवाड़े के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना की। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह एवं संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े भी साथ रहे।