Friday, October 23, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक 23 अक्टूबर को बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा नगरपालिका की निर्वाचक नामावली तैयार करने पर होगी चर्चा

kamrun nisha

मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक 23 अक्टूबर को

बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा नगरपालिका की निर्वाचक नामावली तैयार करने पर होगी चर्चा

कोरिया, अक्टूबर 2026/ नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की समन्वय बैठक 23 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में चर्चा होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और आम आदमी पार्टी के संबंधित पदाधिकारियों को बैठक की सूचना देते हुए उनसे अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

बैठक में नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को भी उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।