कोरिया के झुमका ओपन थियेटर में साहित्य का महोत्सव शनिवार से कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी करेंगे शुभारंभ, राजभाषा अध्यक्ष प्रभात मिश्रा भी होंगे शामिल
’कमरून निशा
कोरिया के झुमका ओपन थियेटर में साहित्य का महोत्सव शनिवार से
कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी करेंगे शुभारंभ, राजभाषा अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा भी होंगे शामिल
स्काई लाइट, अभिव्यक्ति एवं साईंनाथ फाउंडेशन का संयुक्त आयोजन
बैकुण्ठपुर दिनांक 23/10/26 – प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में शनिवार से कोरिया साहित्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा भी शामिल होंगे। कोरिया के साहित्य प्रेमियों के लिए यह एक अनूठा अवसर होगा जब नई प्रतिभाओं के मंचन के साथ पूरे देश में साहित्य व कला में ख्याति रखने वाले कई विख्यात व्यक्तित्व कोरिया साहित्य महोत्सव के मंच को गरिमा प्रदान करने उपस्थित होंगे। कोरिया साहित्य महोत्सव का यह आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं एसईसीएल क्षेत्र बैकुंठपुर के विशेष सहयोग से स्काई हाइट्स वेलफेयर सोसायटी एवं श्री साईनाथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित झुमका बोट क्लब परिसर में स्थित ओपन थियेटर में यह आयोजन शनिवार को दोपहर बाद शाम तीन बजे से आरंभ होगा।
प्रथम दिवस की रूपरेखा
कोसम के चैथे संस्करण में लोक नृत्यों की प्रस्तुति व स्थानीय कलाकारों का वादन, गायन भी रखा गया है। टीम अभिव्यक्ति ने बताया कि आकर्षक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कोसम के मंच पर प्रथम दिवस युवा कवि सम्मेलन, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, गायन वादन के साथ लोकगीतों की भी प्रस्तुति को जोड़ा गया है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार कोसम के मंच को गौरव प्रदान करेंगे। डा उशा साहू प्रख्यात लोकरंग कचरा बोदरा की प्रस्तुति प्रथम दिवस के आयोजन का विशेष आकर्षण होंगी।
विविध परिचर्चा सत्र
कोरिया साहित्य महोत्सव के आयोजन को लेकर उत्साहित आयोजकों ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिवस परिचर्चा के लिए राज्य शासन के कुछ विभागीय प्रमुखों के अलावा समाज के एक ज्वलंत विषय साइबर अपराध पर सुरक्षा और सावधानी विषय पर विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देने के लिए आ रहे हैं।
युवा कवि सम्मेलन
प्रदेश के ख्यापित साहित्य प्रेमियों के अलावा काव्य से अपनी अलग पहचान बना रहे युवा कवियों के साथ कई स्थापित कवि भी कोसम के मंच पर आमने सामने होंगे। इसके लिए कई स्थानों से लगभग आधा दर्जन कवि कोसम के मंच पर काव्यपाठ करने के लिए आ रहे हैं। इन सभी स्थापित साहित्यकारों के अलावा सरगुजा से लेकर दुर्ग संभाग तक के तीस से ज्यादा कवि अपनी रचनाओं का पाठ प्रथम दिवस करेंगे।
इस आयोजन में साहित्यप्रेमियों, रचनाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।कोरियावासियों को आयोजन में सहभागिता के लिए आमंत्रित करते हुए टीम ने बताया कि यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे से आरंभ होकर रात दस बजे तक अनवरत चलेगा। इसमें दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है।
माननीय मंत्री श्याम बिहारी
माननीय अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग

