Wednesday, October 21, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

रक्तदान महादान: मानव सेवा के लिए स्वप्रेरणा से आगे आए लोगकलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारी कर्मचारियों ने भी जरूरतमंदों की रक्षा में निभायी भागीदारी।

kamrun nisha

रक्तदान महादान: मानव सेवा के लिए स्वप्रेरणा से आगे आए लोग
कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारी कर्मचारियों ने भी जरूरतमंदों की रक्षा में निभायी भागीदारी
विकासखण्ड बैकुण्ठपुर स्थित एसईसीएल क्लब, ऑफिसर कॉलोनी में आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कलेक्टर श्री शर्मा ने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्लड जांच कराई और इसके बाद रक्तदान किया। कलेक्टर के साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत ने शिविर में रक्त दान किया।

ईई पीएमजीएसवाई का मिला रेयर ब्लड ग्रुप, किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में ईई पीएमजीएसवाई श्री नवीन मेहता ने रक्तदान किया। इस दौरान पहले उनकी रक्त जांच की गई जिसमें उनका ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव मिला। इसी तरह डीपीएम रंजना पैंकरा ने भी रक्तदान किया। शिविर में जिलास्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जरूरतमंदो की रक्षा के लिए रक्तदान किया। कलेक्टर की लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में सहयोग करने की अपील के फलस्वरूप आमजन भी स्वप्रेरणा से रक्तदान करने आगे आए।