कोरियाछत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की सूची जारी

kanrun nisha

प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की सूची जारी

कोरिया 02 मई 2022/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षा सत्र 2020-21 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाना है। वर्ष 2020-21 में कक्षा 9वी हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाईट ूूूण्बहण्जतपइंसण्हवअण्पद पर अवलोकन किया जा सकता है।
उन्होनें बताया कि चयनित विद्यार्थियों से दिनांक 12 मई 2022 दिन गुरूवार तक च्वाईस फिलिंग फार्म भराया जाना है। अतः विद्यार्थी अपने पालक के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे 8वीं एवं 11वीं की अंकसूची स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रक्त समूह एवं मेडिकल बोर्ड से चिकित्सा प्रमाण पत्र इत्यादि के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी प्रकार का अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *