newकोरियाछत्तीसगढ़

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवा यादव ने कहा अब होगा प्रदर्शन सरकार के खिलाफ.

kamrun nisha

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवा यादव ने कहा अब होगा प्रदर्शन सरकार के खिलाफ

बैकुण्ठपुर। इन दिनों किसान समिति में खाद लेने जा रहे हैं, तो उन्हें प्रति एकड़ के हिसाब से 90 किलो वर्मी कंपोस्ट खाद 10 रु. किलो के हिसाब से दिया जा रहा है। जिसको लेकर किसान खासे नाराज भी हो रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि उनके घर में खुद खाद गोबर वाला पड़ा हुआ है, और उन्हें जबरदस्ती समिति प्रबंधकों के द्वारा कंपोस्ट खाद खरीदने को बोला जा रहा है यदि किसान नहीं खरीद रहे हैं तो उन्हें समिति से ही भगा दिया जा रहा है। यह कह कर कि सरकार का यह आदेश है कि जो गोबर कंपोस्ट खाद खरीदेगा उसे ही समिति की सुविधा प्रदान की जानी है। जबकि पहले यूरिया का रेट 700 से 750 मिला करता था। अब उसके तहत यूरिया कंपोस्ट खाद को ₹10 किलो ₹1000 के हिसाब से कर दिया गया है। जो किसानों को महंगा पड़ रहा है और किसान गोबर कंपोस्ट खाद को खरीदना भी नहीं चाह रहे हैं। कई किसानों ने कहा कि गोबर कंपोस्ट खाद में मिलावट है गोबर कंपोस्ट खाद में मिट्टी, मुरूम व रेता मिल रहा है। गोबर की मात्रा कम है और हमारे घर स्वयं गोबर का खाद रखा हुआ है, तो हम गोबर कंपोस्ट खाद क्यों ले जिसको लेकर हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवा यादव से जानकारी ली गई तो रेवा यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार जो बोलती है हम किसानों की हितैषी हैं वह हितैषी पन अब स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि किस प्रकार से किसानों को सरकार जबरदस्ती गोबर कंपोस्ट खाद खरीद कर परेशान कर रही है। इस संबंध में किसान कन्हैया साहू छिंददांड़ निवासी ने बताया कि हमारे द्वारा भी जब समिति में खाद लेने गए तो वहां हम को जबरजस्ती करके वर्मी कंपोस्ट खाद ₹3000 का दे दिया गया। हमारे मना करने के उपलक्ष समिति प्रबंधक के द्वारा स्पष्ट कहा गया कि यदि वर्मी कंपोस्ट खाद नहीं लोगे तो यहां किसी भी प्रकार से जो किसान को सुविधा मिलती है वह आपको नहीं दी जाएगी। किसान ने कहा कि मेरी मजबूरी थी कि मुझे वर्मी कंपोस्ट खाद जबरदस्ती लेना पड़ा। वही किसान रामाधार ने बताया कि मेरे यहां लगभग 10 से 12 ट्रैक्टर गोबर का खाद पड़ा हुआ है और जब मैं वर्मी कंपोस्ट खाद लेने से मना किया तो मुझे समिति से भगा दिया गया यह कहकर कि सरकार के नियमानुसार यहां कार्य होगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव नें कहा कि कांग्रेस सरकार बोलती है हम किसानोंं के हितैसी है। लेकिन अब पता चला की किसान की हितैसी वाली सरकार किसानों के सांथ छल कर रही है। किसानों से दो रुपये किलो गोबर खरीद कर किसानों को प्रति एकड 90 किलो गोबर कंपोस्ट खाद दे रही है। कई किसानों ने कहा की हमारे यहां गोबर खाद पडा हुआ है, उसे हम किसान क्या करें। किसानों ने बताया की सरकार जो किसानों की हितैसी बताती है, वह अब किसानों को परेसान करनें का कोई कसर नहीं छोड रही है। आपको बतादें की इनदिनों किसानों के द्वारा खेती करनें के लिए समिति मे युरिया लेनें पहोंच रहेंं है ऐसे मे किसानों को जबरजस्ती वर्मीकम्पोस्ट खाद दिया था रहा है, प्रति एकड के हिसाब से 90 किलो। जो किसान वर्मीकम्पोस्ट लेनें से मना कर रहे है उन किसानों को समिति से भगा दिया जा लहा है कहा जा रहा है कि यह सरकार का आदेश है जो किसन वर्मी खाद लेंगे उन किसानों को ही अन्य खाद दिया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशकार्य समिति सदस्य रेवा यादव नें कहा की किसान सरकार के नियमों से खासकर वर्मीकम्पोस्ट खाद लेना अनिवार्य किया गया है। हम भजपा के सदस्य सरकार के इस आदेश का किसानों के सांथ धरनें पर बैठेंगें जबतक सरकार किसानों को वर्मीकम्पोस्ट खाद जबरजस्ती देनेंं का आदेश वापस ना ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *