कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों हेतु च्वाईस फीलिंग फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित सूचना जारी.

kamrun nisha

कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों हेतु च्वाईस फीलिंग फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित सूचना जारी

कोरिया 03 जून 2022/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा दिनांक 17 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई थी चयनित विद्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाईट www.cg.tribal.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।
उन्होनें चयनित विद्यार्थियों को सूचित करते हुए बताया हैं कि प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु च्वाईस फिलिंग फार्म भरकर दिनांक 10 जून 2022 को अनिवार्यतः उपस्थित होना है। अतः विद्यार्थी को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे 8वीं की मूल अंकसूची एवं नक्सल प्रभावित जिले, अनुसूचित क्षेत्र से कक्षा 8वीं की उत्तीर्ण प्रमापण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मेडिकल प्रमाण पत्र, शाला में प्रवेश हेतु पालक, अभिभावक का घोषण पत्र तथा दस्तावेजों की एक स्व प्रमाणित प्रति भी साथ लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद उपस्थित होने पर किसी भी प्रकार का दावा मान्य नही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.