कोरियाछत्तीसगढ़

केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास, उद्योग विभाग श्रीमती स्मृति ईरानी से मिली रेणुका सिंह ।

kamrun nisha

केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास, उद्योग विभाग श्रीमती स्मृति ईरानी से मिली रेणुका सिंह ।
रायपुर:- आज दिनांक 04/06/22 को मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर और जोनल सब जोनल मिटिंग में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप रायपुर पहुँचे महिला एवं बाल विकास विभाग के केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी शिरकत की । कार्यक्रम में केन्द्र मंत्री जी के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी के साथ चर्चा की ।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया भी आमंत्रित रही। इस दौरान रेणुका सिंह जिला के महिला एवं बाल विकास के विभिन्न समस्याओं को विस्तृत चर्चा कर अवगत कराई। और कुछ मांगों की मांग रखी। जिस पर त्वरित कार्यवाही की बात कही गई ।
इस दौरान केन्द्रीयराज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास, महिला एवं बाल विकास भारत सरकार के सचिव, छत्तीसगढ़ के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद और जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे जी साथ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *