कोरियाछत्तीसगढ़

मोदी सरकार के 8 वर्ष होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरिया के द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम 15 दिन तक चलेंगे.

kamrun nisha


अल्पसंख्यकों के घर जाकर की जा रही उनसे चर्चा
===================== 30 मई 2022 को माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन वर्षों में जहां एक और कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए, वही अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है ।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष
अंकुर जैन ने बताया कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि अभी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में चारों राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है तथा ऐतिहासिक रूप से इन चारों राज्यों में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरिया के द्वारा सभी मंडलो में मोदी सरकार के 8 साल होने पर लोगों के घर जाकर बातचीत की जा रही है जो कि निरंतर चलता रहेगा, मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जा रही है। मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार के प्रमुख कामों की जानकारी लोगों को दी गई जैसे :- तीन तलाक बिल, कश्मीर से 370 और 35A धारा को हटाना, इस सदी की सबसे बड़ी महामारी
कोरोना से बचने के लिए पूरे भारत में फ्री वैक्सीन भी लोगों को लगाई गई , प्रधानमंत्री आवास योजना जिससे गरीब व्यक्ति भी अपना स्वयं का घर बना रहा है, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे भारत में सड़कों का मजबूत जाल बिछाया गया, जिससे विकास मे और गति मिली । हर घर शौचालय योजना, उज्जवला योजना जिससे माताओं बहनों को जहरीले धुएं से निजात मिली, जन-धन खाता खुलने से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा हितग्राही के खाते में आता है, किसान सम्मान निधि से हर एक किसान आज सम्मान के साथ जीवन जी रहा है आदि अनेक योजनाएं मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही हैं जिसका लाभ सभी को हो रहा है|

पर्यावरण दिवस के मौके पर फलदार पौधों का वितरण किया गया एवं सभी से अनुरोध किया गया कि उसे लगाएं और उसकी देखभाल अवश्य करें। जिले के सभी मंडलों में अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जैसे घर-घर पंपलेट बाटना, लाभार्थियों से बातचीत करना, पौधे भेंट करना, शहीद परिवारों से मिलना, शरबत वितरण, स्कूल प्रवेश महोत्सव मनाना, वृक्षारोपण करना। सभी कार्यक्रम 1 से 14 जून तक सभी मंडलों में किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *