पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने के दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड में उपस्थित रहे, कड़ी धूप में निरंतर भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करते रहे अधिकारी

kamrun nisha

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने के दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड में उपस्थित रहे,
कड़ी धूप में निरंतर भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करते रहे अधिकारी………

                ***********

➡️आज दिनांक 06.06.2022 से पुलिस विभाग के सूबेदार, उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर पद हेतु भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन ग्राउंड अम्बिकापुर में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) व पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से) के उपस्थिति में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किया गया।
➡️ पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने बाबत आये अभ्यर्थियों को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय कुमार यादव ने भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नियमों व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में अभ्यर्थियों को पूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बोले कि आप सभी शांतिपूर्वक अपने दस्तावेज जाँच, शारीरिक मापदण्ड की प्रक्रिया पूर्ण करावे तथा किसी भी अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न होती है तो ग्राउंड में उपस्थित भर्ती कमेटी के अधिकारी -सदस्य से अपनी समस्या का समाधान निवेदनपुर्वक कर सकते हैं।
➡️ पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव द्वारा उपस्थिति अभ्यर्थियों को सचेत रहने हेतु बताया गया कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी तरीके से व निष्पक्ष किया जायेगा, कोई भी अभ्यर्थियों को किसी भी फ्रॉड व जालसाज किस्म के लोगों के बहकावे में नहीं आने की जरूरत है। यदि आपको भर्ती कराने या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी कार्य हेतु प्रलोभन देकर पैसा मांगने वाले संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तत्काल कमेटी के अधिकारियों को सूचित करें।
➡️पुलिस ग्राउंड में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने के दौरान आईजी श्री अजय कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा भर्ती स्थल में दस्तावेज जाँच व मापदण्ड प्रक्रिया हेतु जगह-जगह लगाये गए अधिकारी/कर्मचारियों को निरीक्षण करते हुए सख्त निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा शांति पूर्वक भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.