नगर पालिका आम निर्वाचन 2021 रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त


कोरिया 22 मार्च 2021/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस एन राठौर ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2021 के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों की नियुक्ति कर दी है। जिसके अनुसार नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के लिए कलेक्टर स्वयं रिटर्निंग आफिसर तथा डिप्टी कलेक्टर श्री ए.एस.पैकरा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर सहायक रिटर्निंग आफिसर होंगे। इसी तरह नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर रिटर्निंग आफिसर तथा तहसीलदार बैकुण्ठपुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुर-चरचा सहायक रिटर्निंग आफिसर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.