प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रेरित करेगा रथ- श्रीमती रेणुका

kamrun nisha

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रेरित करेगा रथ- श्रीमती रेणुका जिला कोरिया बैकुंठपुर

केन्द्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को प्रेरित करने के लिए आज जिला पंचायत कोरिया से एक प्रचार रथ रवाना किया गया। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरिया की सदस्य श्रीमती सुनीता कुर्रे भी उपस्थित रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका ने प्रचार रथ को रवाना करते हुए कहा कि यह पूरे बैकुंठपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के हितग्राहियों को जल्द अपने पक्के मकान पूर्ण करने के लिए प्रेरित करेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बनाए गए प्रचार वाहन को जिला स्तरीय मुख्य समारोह के बाद आज ग्रामीण क्षेत्रो में जागरूकता के लिए रवाना किया गया है। यह प्रचार वाहन पहले पटना ग्राम पंचायत में जाएगा और उसके बाद अन्य स्थानों पर भी भेजा जाएगा। जिला पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बने प्रचार रथ के प्रभारी अधिकारी व आवास योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकित ने बताया कि यह प्रचार वाहन योजना के हितग्राहियों को उत्साहित करेगा और जल्द ही कोरिया जिला योजना के लिए तय अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करेगा। इस दौरान सहायक अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना रविंद्र सोनी और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.