Sunday, November 8, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

अपनेपन के उजाले से खिले चेहरे, बच्चों संग खुशियों की दीपावली मनाने पहुंचीं कलेक्टर रोक्तिमा यादव बाल संरक्षण गृह में मिठाइयां और फल बांटे, आत्मीय संवाद से साझा किया त्योहार का उल्लास

kamrun nisha

अपनेपन के उजाले से खिले चेहरे, बच्चों संग खुशियों की दीपावली मनाने पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव

बाल संरक्षण गृह में मिठाइयां और फल बांटे, आत्मीय संवाद से साझा किया त्योहार का उल्लास

कोरिया, / दीपावली का उजाला तब और गहरा हो जाता है, जब उसमें स्नेह और अपनेपन की रोशनी शामिल हो। इसी भाव के साथ कोरिया कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बाल संरक्षण गृह के बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई। बच्चों के साथ समय बिताकर और उनकी खुशियों में शामिल होकर उन्होंने इस पर्व को यादगार बनाया।

कलेक्टर ने बच्चों से कहा कभी मन को उदास होने मत देना, जीवन में अनेक चुनौतियां आएंगी लेकिन घबराना नहीं है बल्कि सामना करते हुए आगे बढ़ना है। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बच्चे भी कलेक्टर से खुलकर बातचीत की।

बच्चों के साथ पटाखे फोड़ते और हंसी-खुशी के पल साझा करते हुए कलेक्टर भी उनके उत्साह में शामिल हुईं। इस आत्मीय माहौल में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और त्योहार की उमंग देखते ही बन रही थी।

बाल संरक्षण गृह में मनाई गई यह दीपावली खुशियां बांटने की प्रेरणा दे गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता तथा गृह के अधीक्षक भी उपस्थित थे। अतिथियों ने बच्चों को मिठाइयां एवं फल वितरित किए और उनके साथ त्योहार का आनंद लिया।

कलेक्टर की इस संवेदनशील और आत्मीय पहल से मिठाइयों और दीपों के साथ किसी को अपना समय और स्नेह देना भी त्योहार का अनमोल उपहार है।