जिले के पत्रकार बंधुओ स्थानीय सर्किट हाउस में किए सौम्य मुलाकात …. हर्ष के साथ मनाया जन्मदिन समारोह
kamrun nisha

जिले के पत्रकार बंधुओ स्थानीय सर्किट हाउस में किए सौम्य मुलाकात …. हर्ष के साथ मनाया जन्मदिन समारोह
कोरिया–बैकुंठपुर/ पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और यह लोकतंत्र का चौथा आधार है। जिन्हे उस सम्मान की अभी भी आवश्यकता है जिसके वो अधिकारी है। ज्यादातर मामलों में भेदभाव का शिकार और नयायसंगतता से अछूता होना इस आधार भूत स्तंभ के लिए कोई नई बात नही है। लेकिन समाज के हर वर्ग को जो उचित कड़ी से जोड़ता है वह एक पत्रकार ही होता है आप सोचकर देखिए अगर समाचार ना हो सूचना न हो आदान प्रदान ना हो और उसका निर्माता न हो तो आपका जीवन महाशुन्य है। इसलिए पत्रकारिता और पत्रकार का सम्मान जरूरी है। उसे विशेषाधिकार जरूरी है। उसे कानूनी अधिकार जरूरी है। उसे संवैधानिक अधिकार जरूरी है अपने जान को जोखिम में डालने वाला इस जाबाज सिपाही की सुरक्षा जरूरी है।

इसी को मद्देनजर रखते हुए जिले भर के पत्रकार बंधुओ ने स्थानीय सर्किट हाउस में रविवार 28 जनवरी की शाम एक सौम्य मुलाकात करते हुए जिले के गौरवशाली पत्रकार राष्ट्रीय चैनल एनडीटीवी इंडिया के कोरिया प्रमुख मनोज सिंह (चरचा निवासी) के जन्मदिन के अवसर पर सभी उपस्थित हुए और स्नेह पूर्वक जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक साथ हर्ष के साथ कार्यक्रम मनाया और जलपान ग्रहण किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा,दुष्यंत कुमार,अनूप बड़ेरिया,कृष्णविभूति तिवारी,अमित श्रीवास्तव, रवि सिंह, महेंद्र पांडे डब्बू,आशीष सोनी,अजीत पाटकर,जूही खातून, कमलेश एक्का ,दैनिक चैनल इंडिया ब्यूरो चीफ जिला कोरिया जिला एमसीबी कमरून निशा, सम्यक क्रांति के संपादक एस.के.”रूप” सहित कई पत्रकार साथीगण मौजूद रहे।

