युवा तबला वादक शुभम सम्मानित.
kamrun nisha

Korea झगराखांड युवा तबला वादक शुभम सम्मानित
———–++++—————
केंद्रीय विद्यालय झगराखांड के कक्षा 12वीं के छात्र शुभम गुप्ता ने कला उत्सव 2020-21 व 2021-22 में एकल शास्त्रीय तबला वादन कर लगातार दोनों वर्ष प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में प्रस्तुति दिया.शुभम की इस उपलब्धि के लिये डिप्टी कमिश्नर श्री विनोद कुमार केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर ने 25.06.2022 शनिवार को प्रशस्ति सह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय झगराखांड प्राचार्य श्री वाई.के.सोलंकी,श्री एन.के.सिन्हा प्राचार्य अंबिकापुर केवी,श्री रमाकांत कौशिक प्राचार्य बैकुंठपुर केवी व संगीत शिक्षक श्री बी.रवींद्र कुमार उपस्थित रहे.इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य श्री सोलंकी,मित्रों व शुभचिंतकों ने शुभम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.बता दें शुभम नगर के गायक व कवि श्री रमेश गुप्ता के सुपुत्र हैं,जो वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल पस्ता जिला सूरजपुर में प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं.शुभम ने अपनी इस उपलब्धि व सफलता का श्रेय तबला गुरु श्री मुन्नालाल,संगीत शिक्षक श्री बी.रवींद्र कुमार,माता-पिता,शिक्षकों,शुभचिंतकों व मित्रों को दिया है.

