अग्निपथ’ के विरोध में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’: विधानसभावर आंदोलन चिरमिरी में गरजे विधायक विनय. केंद्र सरकार को सद्बुद्धि की कामना ; नेताओं ने कहा- यह योजना देश से धोखा.

kamrun nisha

अग्निपथ’ के विरोध में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’: विधानसभावर आंदोलन चिरमिरी में गरजे विधायक विनय. केंद्र सरकार को सद्बुद्धि की कामना ; नेताओं ने कहा- यह योजना देश से धोखा.

  • स्थानीय युवा अग्निवीरो ने योजना का खुलकर किया विरोध. विधायक मनेंद्रगढ़ मंच पर बैठा. किया उनका सम्मान.

कोरिया/ चिरमिरी । रक्षा सेनाओं में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस सड़क पर है। आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह किया। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ. विनय जायसवाल की अगुवाई में नगर निगम चिरमिरी के डोमनहिल क्षेत्र में स्थापित जय स्तंभ चौक के सामने प्रदर्शन किया । कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की रीती निति के विरोध में जम कर बरसे और ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हुए विपक्ष में रहने की कामना की ।

कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह की घोषणा पिछले सप्ताह की थी। तीन दिन पहले सभी ने जगह तय कर लिया। एक दिन पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई। सोमवार सुबह 10 बजे से ही सत्याग्रह के मंच पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। जो मनेंद्रगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मनेंद्रगढ़ विधायक की अगुवाई और आह्वान पर चिरमिरी के डोमनहिल स्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया ।

विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उपस्थित जन मानस को कहा की, यह योजना देश के साथ धोखा है। इससे सेना भी कमजोर होगी और सैनिक बनने के लिए कई सालों से मेहनत कर रहे युवा भी चार • साल की सर्विस से निराश होंगे। इससे उनका मनोबल भी टूटेगा । विधायक डॉ विनय ने कहा की अग्निपथ योजना को लेकर भारत देश के सभी युवाओं में आक्रोश का माहौल निर्मित हुआ है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार है। यह अग्निपथ योजना भी तीन कृषि कानूनों की तरह ही है और इसे भी केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा ।
इस दौरान केंद्र पर निशाना साधते हुए विधायक जायसवाल ने कहा कि सरकार ने पहले 18 से 21 फिर 21 से 24 साल तक के युवाओं को सेना की चार साल तक की ट्रेनिंग देने की योजना लाई है। ये वही समय होता है, जब युवा कॉलेज की पढ़ाई में व्यस्त होते हैं। ऐसे में चार साल की आधी-अधूरी नौकरी के कारण उनका जीवन बर्बाद हो जाएगा ।
बहरहाल इस विरोध प्रदर्शन में और भी वक्ताओं ने अपने कथन अनुसार केंद्र सरकार की योजना का विरोध किया और यह आंदोलन को मात्र शुरवात करने की बात कही जो निरंतर जारी रहेगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रभा पटेल, उपध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर निगम सभा पति गायत्री बिरहा, नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय,उपध्यक्ष सत्तार अली, ब्लाक
अध्यक्ष चिरमिरी सुभाष कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ राजेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष खड़गवां मनोज साहू, सांसद प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद बलदेव दास, कांग्रेस पार्टी के सभी निर्वाचित पार्षद, मनोनीत पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई के पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा दल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य,किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.