सीएम को ज्ञापन देने गए भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में बीजेपी ने किया विरोध। देवेंद्र तिवारी


जिला कोरिया सीएम को ज्ञापन देने गए भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में बीजेपी ने किया विरोध

कोरिया जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोनहत मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, महामंत्री केपी सिंह एवं राजू साहू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद भाजपा ने विरोध चालू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कोरिया जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत के पूर्व सभापति देवेंद्र तिवारी ने बयान जारी कर बताया कि विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार के निर्देश पर पुलिस गिरफ्तार कर रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। भाजयुमो अध्यक्ष मनोज साहू के साथ भाजपा मंडल महामंत्री केपी सिंह एवं राजू साहू को अकारण हिरासत में रखा है। सरकार पूरी तरह भयभीत है, इसलिए ऐसे हथकडे अपना रही है। हम भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के विद्वेष पूर्ण की गई गिरफ्तारी का विरोध करते हैं और आने वाले समय में लड़ाई और मजबूती के साथ लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.